लाइव न्यूज़ :

जेल में पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ की तबीयत हुई खराब, किडनी खराब होने के कगार पर पहुंची 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 23, 2018 05:22 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान मीडिया का कहना है कि जेल में मौजूद अस्पताल में सुविधाएं मौजूद नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें जेल से बाहर ले जाना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी स्थिति और गंभीर होती जाएगी। 

Open in App

इस्लामाबाद, 23 जुलाईः एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ फिलहाल जेल में बंद हैं और उनकी रविवार देर रात तबीयत खराब हो गई है। उनकी किडनी फेल होने के कगार पर पहुंच गई है। इस संबंध में उन्हें तत्काल प्रभाव से जेल से सीधा अस्पताल में पहुंचाने के लिए मेडिकल बोर्ड ने कहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान मीडिया का कहना है कि जेल में मौजूद अस्पताल में सुविधाएं मौजूद नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें जेल से बाहर ले जाना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी स्थिति और गंभीर होती जाएगी। 

वहीं, जेल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार, शरीफ डीहाइड्रेश से जूझ रहे हैं और उनके यूरिन में नाइट्रोजन खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। साथ ही साथ हृदय गति भी अनियमित तरीके से चल रही है। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाने की सख्त जरूरत है।आपको बता दें,  लंदन में चार लग्जरी फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर छह जुलाई को जवाबदेही अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद शरीफ (68), उनकी बेटी मरियम (44) और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर रावलपिंडी के आदियाला जेल में क्रमश: दस वर्ष, सात वर्ष और एक वर्ष कैद की सजा भुगत रहे हैं।

वहीं, इधर अभी हाल ही शरीफ और उनकी बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत) मोहम्मद सफदर को वकीलों से नहीं मिलने दिया गया था। पाकिस्तान के अदियाला जेल के अधिकारियों ने गुरुवार( 19 जुलाई) को वकीलों के बीच की मुलाकात को एकतरफा तरीके से रद्द कर दिया था। 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा हारिस , साद हाशमी , जफीर खान और अमजद परवेज की कानूनी टीम अदियाला जेल में बंद शरीफ परिवार से मिलने की कोशिश कर रही थी लेकिन अदियाला जेल प्रशासन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया था। शरीफ ने गुरुवार को पहली बार अपनी बेटी मरियम नवाज से मुलाकात की थी। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?