लाइव न्यूज़ :

Former PM Nawaz Sharif: ब्रिटेन में चार साल से अधिक स्वनिर्वासन, अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ, लड़ सकते हैं चुनाव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2023 15:33 IST

Former PM Nawaz Sharif: लंदन में बैठक के दौरान नवाज शरीफ की कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान मौजूद रहे सूत्रों को उद्धृत करते हुए ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी वापसी के बारे में बातचीत की, लेकिन यात्रा को लेकर किसी तय तिथि का खुलासा नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे73 वर्षीय शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में स्वनिर्वासन में रह रहे हैं।अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था।2019 में ‘चिकित्सा आधार’ पर उन्हें लंदन जाने की अनुमति दी गई थी।

Former PM Nawaz Sharif: ब्रिटेन में अपने चार साल से अधिक के स्वनिर्वासन को समाप्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अगले महीने पाकिस्तान लौटने की संभावना है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं।

लंदन में एक बैठक के दौरान शरीफ की कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान मौजूद रहे सूत्रों को उद्धृत करते हुए ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपनी वापसी के बारे में बातचीत की, लेकिन यात्रा को लेकर किसी तय तिथि का खुलासा नहीं किया गया। 73 वर्षीय शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में स्वनिर्वासन में रह रहे हैं।

उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था। वह अल अजीजिया मिल्स मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे, लेकिन 2019 में ‘चिकित्सा आधार’ पर उन्हें लंदन जाने की अनुमति दी गई थी।

डॉन रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘बैठक में पीएमएल-एन कार्यकर्ता नेता की वापसी की तैयारी के लिए उत्सुक थे और उनकी वापसी को लेकर यात्रा संबंधी परिवहन के विवरण पर चर्चा कर रहे थे। शरीफ ने अक्टूबर में पाकिस्तान लौटने की पुष्टि की है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि नवाज शरीफ ने पहले कहा था कि उन्हें मौजूदा आर्थिक संकट के बीच अपने वोट बैंक और समर्थकों से जुड़ने के लिए वापस लौटना होगा। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफपाकिस्तान चुनावब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?