लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो तृतीय का निधन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:22 IST

Open in App

मनीला, 24 जून (एपी) फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति एवं देश के सबसे प्रमुख लोकतंत्र समर्थक राजनीतिक परिवार के वंशज बेनिग्नो एक्विनो तृतीय का मंगलवार को निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। एक्विनो के एक रिश्ते के भाई और जनसम्पर्क अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व सीनेटर बैम एक्विनो ने कहा कि वह अपने भाई के निधन से काफी दु:खी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने अपना पूरा जीवन फिलीपीन वासियों को समर्पित कर दिया।’’

परिवार के सदस्यों ने उनके निधन से जुड़ी विस्तृत जनकारी मुहैया नहीं कराई। बेनिग्नो को मंगलवार सुबह महानगर मनीला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पूर्व कैबिनेट अधिकारी, रोजेलियो सिंगसन ने बताया कि बेनिग्नो एक्विनो का ‘डायलिसिस’ किया जाता था और जल्द ही उनका ‘किडनी ट्रांसप्लांट’ किया जाना था।

एक्विनो 2010 से 2016 तक देश के राष्ट्रपति थे। वह एक राजनीतिक परिवार के उत्तराधिकारी थे, जिसे फिलीपीन में सत्तावाद के खिलाफ एक बांध के रूप में देखा जाता था। उनके पिता एवं पूर्व सीनेटर बेनिग्नो एस एक्विनो जूनियर की 1983 में मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैन्य हिरासत में हत्या कर दी गई थी। उनकी मां कोराज़ोन एक्विनो ने 1986 के ‘‘जनशक्ति’’ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसके कारण तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस को अपदस्थ होना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला