लाइव न्यूज़ :

चीन को चुनौती देने वाले फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति एक्युनो को दफनाया गया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:06 IST

Open in App

मनीला, 26 जून (एपी) फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति बेनीग्नो एक्युनो तृतीय को शनिवार को दफना दिया गया। कोविड-19 महामारी के कारण उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में लोग उपस्थित नहीं थे।

क्षेत्रीय विवाद के मुद्दे पर चीन के खिलाफ खड़े होने के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने मुस्लिम छापामार लड़ाकों के साथ एक शांति समझौता किया था और इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश में लोकतंत्र की रक्षा की थी, जहां उनके माता-पिता ने एक तनाशाह को अपदस्थ करने में मदद की थी।

गुर्दे (किडनी) के रोग के कारण एक्युनो का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। 2016 में उनका छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से वह काफी समय से सार्वजनिक रूप से उपस्थित नहीं हुए थे।

मनीला के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया।

आर्चबिशप सुकरता विलेगास ने एक्युनो को एक विनम्र और ईमानदार नेता बताते हुए उनकी सराहना की।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में एक्युनो को अमेरिका का एक अच्छा मित्र और साझेदार बताया, जिन्होंने सत्यनिष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से अपने देश की सेवा की।

उल्लेखनीय है कि महाशक्ति के रूप में उभर रहे चीन को एक्युनो द्वारा दी गई चुनौती की पश्चिमी देशों और एशियाई सरकारों ने सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?