लाइव न्यूज़ :

चौधरी सुगर मिल मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अरेस्ट, कोर्ट में पेश

By भाषा | Updated: October 11, 2019 15:48 IST

राष्ट्रीय जवाबदेह ब्यूरो (एनएबी) की एक टीम ने शरीफ (69) को लाहौर की कोट लखपत जेल से अपने गिरफ्त में लिया और हिरासत में लेने के लिए उन्हें जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश के सामने पेश किया। वह अल अजीजिया मिल भ्रष्टाचार मामले में जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरीफ धनशोधन के एक अन्य मामले में पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय की हिरासत में भेजे गये।वह चौधरी सुगर मिल के शेयरों की बिक्री और खरीद की आड़ में धनशोधन में शामिल रहे हैं।

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को धनशोधन के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किये जाने के बाद शुक्रवार को 14 दिनों के लिए देश के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय की हिरासत में भेज दिया गया।

राष्ट्रीय जवाबदेह ब्यूरो (एनएबी) की एक टीम ने शरीफ (69) को लाहौर की कोट लखपत जेल से अपने गिरफ्त में लिया और हिरासत में लेने के लिए उन्हें जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश के सामने पेश किया। वह अल अजीजिया मिल भ्रष्टाचार मामले में जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं।

एनएबी के वकील हाफिज असदुल्लाह अवान ने यह दलील देते हुए उनकी 15 दिन की हिरासत मांगी कि वह चौधरी सुगर मिल के शेयरों की बिक्री और खरीद की आड़ में धनशोधन में शामिल रहे हैं। एनएबी ने शरीफ पर चौधरी सुगर मिल का प्रत्यक्ष लाभार्थी होने और उनकी बेटी मरियम पर सुगर मिल्स में 1.2 करोड़ शेयर होने का आरोप लगाया।

मरियम को उनके चचेरे भाई युसूफ अब्बास के साथ अगस्त में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनएबी अदालत ने एनएबी को शरीफ की 14 दिन की हिरासत मंजूर की। उन्हें लाहौर में एनएबी मुख्यालय ले जाया जा रहा है जहां उनसे धनशोधन के आरोपों पर पूछताछ की जाएगी।

पीएमएल-एन के एक नेता ने कहा कि एनएबी ने अल अजीजिया मामले में शरीफ को जमानत मिलने की आशंका से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ इमरान खान सरकार अल अजीजिया मामले में शरीफ की संभावित रिहाई से घबरा गयी है इसलिए उसने एनएबी को उन्हें एक दूसरे झूठे मामले में फंसाने का आदेश दिया ताकि उन्हें जेल में रखा जा सके।’’ 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?