लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कराची में इंतकाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 01:06 IST

Open in App

कराची, 14 जुलाई पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है। वह 80 साल के थे।

हुसैन का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वह 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। वह सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे।

‘डॉन’ अखबार ने पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के सिंध के अतिरिक्त महासचिव चौधरी तारीक के हवाले से कहा कि पीएमएल-एन नेता को पिछले साल फरवरी में कैंसर से ग्रस्त होने का पता चला था और कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हुसैन के इंतकाल पर अफसोस जताया। पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने भी हुसैन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा "आज, हमने एक कीमती शख्स खो दिया है जो पाकिस्तान से प्यार करता था और एक अच्छा किरदार रखता था।”

शहबाज़ ने कहा, “मुल्क के लिए उनकी खिदमतों को लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।” विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट किया: "पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन के इंतकाल पर मेरी गहरी संवेदना है। अल्लाह उनके परिवार को इस बड़ी क्षति को सहन करने की ताकत दे।"

कराची के एक कपड़ा कारोबारी, हुसैन 1970 और 1980 के दशक में मुस्लिम लीग से जुड़े थे और पीएमएल-एन के शुरुआती दिनों से ही उसके सक्रिय सदस्य बने रहे।

वह जून से अक्टूबर 1999 तक सिंध के गवर्नर थे जब तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब