लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:17 IST

एनएबी के जांचकर्मियों का मानना है कि मंगलवार को खत्म हो रही जरदारी की हिरासत अदालत ने नहीं बढ़ायी तो उन्हें दूसरे विकल्प की जरूरत होगी और एनएबी की हिरासत में रखने के लिए पार्क लेन मामले में गिरफ्तारी वारंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधी संस्था ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में सोमवार को गिरफ्तार किया। जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर लाखों डॉलर के धनशोधन मामले में दो जुलाई तक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में हैं।एनएबी के अनुसार, दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के माध्यम से 15 करोड़ रूपये का लेन-देन किया था। एनएबी के जांचकर्मियों का मानना है कि मंगलवार को खत्म हो रही जरदारी की हिरासत अदालत ने नहीं बढ़ायी तो उन्हें दूसरे विकल्प की जरूरत होगी और एनएबी की हिरासत में रखने के लिए पार्क लेन मामले में गिरफ्तारी वारंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी (63) को इस बार पार्क लेन मामले में गिरफ्तार किया गया है जो लंदन में कथित संपत्तियों से जुड़ा है। जरदारी 2007 में भुट्टो की हत्या के बाद पीपीपी के सह अध्यक्ष बने थे।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अपना अंतरिम जमानत आवेदन वापस लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। जरदारी ने कहा कि उन्होंने अपनी अर्जी इसलिए वापस ले ली क्योंकि यदि उन्हें जमानत मिल जाती तो एनएबी उन पर और फर्जी मामले लाद देती। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?