लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी, डॉक्टरों ने हृदय संबंधी दवाएं की बंद

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:03 IST

नवाज शरीफ को सोमवार रात को उनके प्लेटलेट्स घटकर 2000 तक आ जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक निकाय की हिरासत से सर्विसेज अस्तपाल ले जाया गया। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को शनिवार को लाहौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान एंजाइना एटैक (हृदय में जकड़न) आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत बहुत बिगड़ गयी है और रक्त में प्लेटलेट्स काफी घट जाने के कारण डॉक्टरों को उनकी हृदय संबंधी दवाइयां बंद करनी पड़ी है।पाकिस्तान मुस्लिम लीग ‘नवाज’ के सुप्रीमो का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनके गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का हवाला देते हुए उन्हें छुट्टी देने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत बहुत बिगड़ गयी है और रक्त में प्लेटलेट्स काफी घट जाने के कारण डॉक्टरों को उनकी हृदय संबंधी दवाइयां बंद करनी पड़ी है। रविवार को आयी नयी परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार 69 वर्षीय शरीफ के प्लेटलेट्स एक ही दिन में 45,000 से घटकर 25,000 रह गये हैं।

शरीफ को सोमवार रात को उनके प्लेटलेट्स घटकर 2000 तक आ जाने पर भ्रष्टाचार निरोधक निकाय की हिरासत से सर्विसेज अस्तपाल ले जाया गया। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को शनिवार को लाहौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान एंजाइना एटैक (हृदय में जकड़न) आया था।

एंजाइना में हृदय में रक्त का प्रवाह घट जाने के कारण छाती में दर्द होता है। जियो न्यूज की खबर है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग ‘नवाज’ के सुप्रीमो का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनके गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का हवाला देते हुए उन्हें छुट्टी देने से मना कर दिया है।

विशेष मेडिकल बोर्ड के अनुसार पहले आये दिल के मामूली दौरे के बाद शरीफ को हृदय संबंधी रोग के लिए जो दवाएं दी जा रही थीं उनके कारण उनके प्लेटलेट्स काफी कम हो गये। बोर्ड के अध्यक्ष महमूद अयाज ने कहा, ‘‘ प्लेटलेट्स की संख्या घट गयी है लेकिन आशा है कि वह बढेंगी क्योंकि बोर्ड ने नवाज को हेपारिन देना बंद कर दिया है।’’

अयाज ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, ‘‘ नवाज के रिश्तेदारों ने उनके इलाज पर संतुष्टि व्यक्त की है और उनके हिसाब से उनका इलाज सर्विसेज अस्पताल में जारी रहेगा। लेकिन यदि उनका परिवार यहां से अन्यत्र ले जाना चाहता है तो मेडिकल बोर्ड निर्णय लेगा।’’ 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?