लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ को 10 साल की जेल, मरियम को 7 साल की सजा

By धीरज पाल | Updated: July 6, 2018 17:07 IST

पाकिस्‍तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़े भ्रष्‍टाचार मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने नवाज शरीफ को 10 साल तक की सजा सुनाई है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जुलाई: पाकिस्‍तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जुड़े भ्रष्‍टाचार मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने नवाज शरीफ को 10 साल तक की सजा सुनाई है। वहीं, कोर्ट ने इसी मामले में नवाज शरीफ की बेटी मरियम को भी सजा सुनाया है। कोर्ट ने मरियम को 7 साल तक की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने नवाज शरीफ पर 70 लाख पाउंड और उनकी बेटी मरियम को 20 लाख पाउंड का जुर्माना भी लगा है। 

दरअसल, यह मामला लंदन में आलीशान प्रॉपर्टी से जुड़ा था। बेनामी संपत्ति मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ गई थी। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की जांच में ये बात सामने आई है कि नवाज शरीफ पद पर रहते हुए लंदन में संपत्ति बनाई थी। 

 

गौरतलब है कि इस मामले में इमरान ने अपनी जांच में बताया था कि नवाज शरीफ 1993 से ही एवेनफील्ड प्रॉपर्टी के असली मालिक थे। उन्होंने ये सारी संपत्ति विदेशी कंपनी नील्सन और नेस्कोल लिमिटेड के जरिए खरीदी थी। इमरान ने अपनी रिपोर्ट में ये मेंशन किया था कि जांच के दौरान नवाज की फैमिली आय के स्रोतों को बताना में असमर्थ रहे। रिपोर्ट के अनुसार शरीफ की बेटी मरियम शरीफ द्वारा दी गयी ट्रस्ट की डीड जाली थी। प्रॉपर्टी में किसी और को मालिक दिखाने की कोशिश गई थी। नवाज शरीफ की गलती में उनके बच्चे मरियम, हसन और हुसैन ने उनका साथ दिया है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?