लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक की बेटी की गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:01 IST

नूर मुकादम की उम्र 27 साल थी। उनकी हत्या के सिलसिले में उनके ही एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जहीर जफर है।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक की बेटी की इस्लामाबाद में हत्या कर दी गयी। इससे कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के कथित अपहरण पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बड़ा कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया था।

‘डॉन’ अखबार के मुताबिक शौकत मुकादम की बेटी नूर मुकादम (27) इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-7/4 इलाके में मंगलवार को मृत पायी गयी। शौकत मुकादम पूर्व में दक्षिण कोरिया और कजाकिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं।

अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोली लगने से नूर की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में नूर के एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। ‘समा टीवी’ ने इस्लामाबाद पुलिस के हवाले से कहा है, ‘‘हत्या में कथित तौर पर संलिप्त जहीर जफर को गिरफ्तार किया गया है।’’

हत्या से पाकिस्तान में राजनयिक मिशन और उसके कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठा है। अफगानिस्तान विदेश कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी को 16 जुलाई को इस्लामाबाद में कुछ देर के लिए अगवा कर लिया गया और उन्हें यातना दी गयी।

इस घटना से दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद पुलिस को कथित अपहरण का कोई सबूत नहीं मिला।

टॅग्स :पाकिस्तानहत्याअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला