लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मुंबई गए

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:16 IST

Open in App

काठमांडू, चार जनवरी नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिद्वंद्वी धड़े के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ अपनी बीमार पत्नी के उपचार के लिए मुंबई गए हैं।

प्रचंड, उनकी पत्नी सीता दहल और दो बेटियों ने सोमवार सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नयी दिल्ली होते हुए हुए मुंबई के लिए उड़ान ली।

प्रचंड की पत्नी मस्तिष्क की एक दुर्लभ किस्म की बीमारी ‘प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पल्सी’ से जूझ रही हैं। इस बीमारी में पार्किंसन जैसे ही लक्षण होते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुंबई में न्यूरोजेन ब्रेन एंड स्पाइन इंस्टीट्यूट में उनका इलाज होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि डॉ. आलोक शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम प्रचंड की पत्नी का उपचार करेगी।

इससे पहले प्रचंड की पत्नी को उपचार के लिए अमेरिका और सिंगापुर ले जाया गया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद पिछले सप्ताह उन्हें काठमांडू में मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रचंड ऐसे समय में यात्रा पर गए हैं, जब नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है। चीन की तरफ झुकाव रखने वाले प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ सत्ता को लेकर रस्साकशी के बीच 20 दिसंबर को 275 सदस्यीय संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

ओली की सिफारिश पर कदम उठाते हुए राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उसी दिन संसद को भंग कर दिया और 30 अप्रैल और 10 मई को देश में आम चुनाव कराने की घोषणा की। इस फैसले का प्रचंड के खेमे समेत कई दलों ने विरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें