म्यांमा के पूर्व सैन्य शासक थान श्वे अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:09 IST2021-08-11T19:09:42+5:302021-08-11T19:09:42+5:30

Former Myanmar military ruler Than Shwe hospitalized | म्यांमा के पूर्व सैन्य शासक थान श्वे अस्पताल में भर्ती

म्यांमा के पूर्व सैन्य शासक थान श्वे अस्पताल में भर्ती

बैंकॉक, 11 अगस्त (एपी) म्यांमा के लंबे समय तक सैन्य शासक रहे थान श्वे को किसी अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

म्यांमा की राजधानी नेपीता के थैक चाउंग सैन्य अस्पताल के एक कर्मचारी ने पुष्टि की है कि कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल के अति विशिष्ट खंड में थान श्वे (88) का इलाज चल रहा है।

म्यांमा में हाल के दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं और हो सकता है कि पूर्व सैन्य शासक और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हों। अस्पताल के सूत्रों ने थान श्वे की बीमारी या क्या उनकी पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इस बारे में पुष्टि नहीं की।

थान श्वे ने 1992 से 2011 तक देश पर शासन किया था। इसके बाद सत्ता सैन्य समर्थित सरकार के हवाले कर दी थी। अपने शासनकाल के दौरान श्वे ने जुंटा का नेतृत्व किया जिसने देश में असहमति की आवाज को कुचल दिया और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जेल भेज दिया। श्वे के शासन से हटने तक नोबेल पुरस्कार विजेता और लोकतंत्र समर्थक मुहिम की करिश्माई चेहरा आंग सान सू की को 21 साल के दौरान 15 साल जेल या नजरबंदी में रहना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Myanmar military ruler Than Shwe hospitalized

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे