लाइव न्यूज़ :

माली के पूर्व सैन्य शासक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:33 IST

Open in App

बमाको (माली), 25 मई (एपी) माली के सैन्य शासक रहे आसिमी गोइता ने अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मंगलवार को बर्खास्त कर एक बार फिर से देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली। बिना उनकी अनुमति के सरकार ने कैबिनेट फेरबदल की घोषणा की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

गोइता ने वादे के अनुसार, 2022 में नये सिरे से चुनाव कराने का अपना संकल्प दोहराया, लेकिन उनका यह शक्ति प्रदर्शन इस ओर इशारा करता है कि पिछली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये राष्ट्रपति को बर्खास्त करने वाले सैन्य शासन के बिना हस्तक्षेप के चुनाव हो पाएगा या नहीं।

इस कदम ने इन चिंताओं को भी बढ़ा दिया है कि नयी राजनीतिक अशांति पश्चिम अफ्रीकी देश में लंबे समय से चल रहे इस्लामी उग्रवाद को नियंत्रित करने के प्रयासों को और अस्थिर कर सकती है। संयुक्त राष्ट्र माली में शांतिरक्षण मिशन पर सालाना करीब 1.2 अरब डॉलर खर्च करता है।

सरकारी प्रसारणकर्ता द्वारा सेना की घोषणा से एक दिन पहले ही विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति बाह एन’डॉव और प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार रात को काती सैन्य मुख्यालय ले जाया गया था। दोनों मंगलवार को भी हिरासत में रहे।

गोइता ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिना उनके परामर्श के यह कदम उठाया।

अफ्रीकी संघ, संयुक्त राष्ट्र, पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय समूह (इकोवास) और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अन्य सदस्यों ने को तत्काल रिहा किये जाने की मांग की।

दोनों नेताओं की रिहाई की मांग वाले संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों ने माली में राजनीतिक सत्ता हस्तांतरण बहाल होने और तय समयसीमा में यह प्रक्रिया समाप्त होने की जरूरत बताई।

दोनों नेताओं ने पिछले साल सितंबर में शपथ ली थी। तब सत्तारूढ़ सैन्य शासक अंतरराष्ट्रीय दबाव में असैन्य सरकार को सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा