लाइव न्यूज़ :

धमाके में घायल हुए मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इलाज के लिए जर्मनी रवाना

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:52 IST

Open in App

माले, 13 मई (एपी) मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्म्द नशीद को बृहस्पतिवार को यहां अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और आगे के उपचार के लिए वह जर्मनी रवाना हो गए हैं।

नशीद (53) पिछले सप्ताह एक धमाके में घायल हो गए थे और अधिकारियों ने हमले के लिए मुस्लिम चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है। हमले में उनके दो अंगरक्षक और दो राहगीर भी घायल हो गए थे ।

नशीद के सिर, छाती, पेट और कई अंगों की सर्जरी भी की गई है।

माले स्थित ‘एडीके’ अस्पताल ने बृहस्पतिवार को बताया कि नशीद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और स्वास्थ्य लाभ के लिए वह विदेश जा रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के भाई नजीम सत्तार ने बताया कि नशीद जर्मनी गए हैं।

भारी सुरक्षा के बीच, नशीद को एम्बुलेंस में हवाई अड्डे पर लाया गया और फिर एक विशेष विमान तक पहुंचाया गया।

नशीद (53) मालदीव में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से राष्ट्रपति चुने गए थे। वह 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति थे। इसके बाद हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और जेल की सजा मिलने के बाद उन्हें 2018 तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनकी पार्टी के साथी इब्राहिम सोलिह को 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी।

नशीद को 2019 में संसद का अध्यक्ष चुना गया और वह देश के प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति बने रहे।

पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में अभी तक चार संदिग्धों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है अैर अन्य एक की तलाश जारी है।

अधिकारी हमले के लिए इस्लामिक चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, हालांकि जांचकर्ताओं ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...