लाइव न्यूज़ :

आम व्यक्ति से शादी करने वाली जापान की पूर्व राजकुमारी अमेरिका के लिए रवाना

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:17 IST

Open in App

तोक्यो, 14 नवंबर (एपी) राजपरिवार की सुविधाओं को त्यागकर एक साधारण व्यक्ति से शादी करने वाली जापान की राजकुमारी अपने पति के साथ रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गईं। देश में नवविवाहित जोड़े की खासी आलोचना की गई है।

पूर्व राजकुमारी माको कोमुरो और उनके पति केई कोमुरो तोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर कैमरों के फ्लैश के बीच विमान में सवार हुए। जापान के प्रमुख प्रसारकों ने इसका सीधा प्रसारण किया।

केई कोमुरो ‘फोर्धम यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल’ से स्नातक हैं और वह न्यूयॉर्क की एक विधि कंपनी में नौकरी करते हैं।

हालांकि उन्हें बार की परीक्षा उत्तीर्ण करनी है और इसी को आधार बनाकर स्थानीय मीडिया ने उनपर हमला किया था। हालांकि कई बार की कोशिश के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करना आम बात है।

उन्होंने पिछले महीने तोक्यो में अपनी शादी का पंजीकरण कराने के बाद पत्रकारों से कहा था, “ मैं माको से मोहब्बत करता हूं। मैं अपनी जिंदगी उस व्यक्ति के साथ गुजारना चाहता हूं जिससे मैं प्यार करता हूं।”

जापान कई मायनों में आधुनिक है, लेकिन पारिवारिक संबंधों और महिलाओं की स्थिति के बारे में मूल्य कुछ हद तक पुराने हैं, जो सामंती प्रथाओं में निहित हैं।

ऐसा नहीं है जब पहली बार किसी राजकुमारी ने साधारण व्यक्ति से शादी की हो। इससे पहले भी ऐसा हुआ है और उन राजकुमारियों ने भी राजभवन छोड़ा है। मगर माको का मामला पहला है जिस पर इतना विवाद हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

माको सम्राट नरूहितो की भतीजी हैं। नरूहितो ने भी आम महिला मसाको से शादी की थी। मौजूदा सम्राट के पिता और पूर्व सम्राट अकिहितो ने राजपरिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने आम महिला से शादी की थी।

उनके सम्राट पिता के शासनकाल में ही जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ा था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

उल्लेखनीय है कि जापान में राजशाही प्रतीकात्मक है और उसके पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना