लाइव न्यूज़ :

दंगों में घायल हुए इजराइल अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व प्रमुख की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:47 IST

Open in App

यरूशलम, सात जून (एपी) इजराइल में हाल ही में हुए सांप्रदायिक दंगों में गंभीर रूप से घायल हुए, देश की अंतरिक्ष एजेंसी के पूर्व प्रमुख की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एवि हर इवन (84) अकरे शहर के एक होटल में रह रहे थे तभी पिछले माह दंगाईयों की भीड़ ने होटल में आग लगा दी थी। आगजनी की इस घटना में हर इवन बुरी तरह से झुलस गए थे और धुंआ सांस के जरिए शरीर के अंदर जाने से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हाइफा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल ने बताया कि इवन ने रविवार की देर रात अंतिम सांस ली।

उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि हर इवन ने 1995 से 2004 तक देश की अंतरिक्ष एंजेसी के प्रमुख का जिम्मा संभालने से पहले इजराइल के एअरोस्पेस क्षेत्र में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने बाद में इजराइल के बार इलान विश्वविद्यालय के ‘ बेगिन-सादत सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक स्टडीज़’ में शोधकर्ता के तौर पर काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा