लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व पुलिसकर्मी को सहकर्मियों को परेशान करने के लिए सजा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:06 IST

Open in App

लंदन, 14 अक्टूबर भारतीय मूल के, स्कॉटलैंड यार्ड के एक पूर्व अधिकारी को कई सहकर्मियों को परेशान करने के लिए 11 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अजय सिंह (24), लंदन में मेट्रोपोलिटन पुलिस की नार्थ एरिया बेसिक कमांड इकाई में तैनात थे और उन्हें वूलविच अदालत ने चार महिला तथा एक पुरुष सहकर्मी को परेशान करने के आरोप में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

मेट्रोपोलिटन पुलिस अधीक्षक साइमन क्रीक ने कहा, “पूर्व पीसी सिंह ने अपने सहकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव किया। उसके कृत्य से पीड़ितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।”

पुलिस के अनुसार सिंह ने अक्टूबर 2020 के दौरान ड्यूटी पर न रहते हुए अधिकारियों को धमकी भरी कॉल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?