लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी, एक साल जेल की सजा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:21 IST

Open in App

पेरिस, एक मार्च (एपी) फ्रांस में पेरिस की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया और एक साल जेल और दो साल निलंबित कारावास की सजा सुनायी।

फ्रांस में 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी (66) को 2014 में एक कानूनी मामले में वरिष्ठ मजिस्ट्रेट से अवैध तरीके से सूचनाएं हासिल करने के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया।

अदालत ने कहा कि सरकोजी घर पर हिरासत में रहने का अनुरोध कर सकेंगे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक पट्टी पहननी होगी।

फ्रांस के आधुनिक इतिहास में सरकोजी पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया।

सरकोजी का बचाव करने वाले उनके वकील और पुराने दोस्त थेरी हरजोग (65) और सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट गिलबर्ट एजीबर्ट (74) को भी दोषी ठहराया गया। दोनों को सरकोजी के समान सजा दी गयी।

अदालत ने कहा कि यह तथ्य इसलिए गंभीर है कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी स्थिति का फायदा उठाते हुए मजिस्ट्रेट से निजी फायदा लेने के लिए काम किया।

सरकोजी ने पिछले साल के अंत में 10 दिन चली सुनवाई में अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया था।

फरवरी 2014 में फोन पर हुई वार्ता का रिकॉर्ड सामने आने के बाद भ्रष्टाचार का यह मामला शुरू हुआ था। शुरुआत में न्यायाधीशों ने 2007 के चुनाव के समय वित्तपोषण का मामले की जांच का आदेश दिया था। छानबीन के दौरान पता चला कि सरकोजी और हरजोग गोपनीय मोबाइल फोन से संवाद कर रहे थे।

सरकोजी का बचाव करने वाली वकील जैकलीन लैफोंट ने दलील दी कि पूरा मामला एक वकील और उनके मुवक्किल के बीच कुछ देर की बातचीत पर आधारित है।

फ्रांस में 2017 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी कंजरवेटिव पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद सरकोजी सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।

सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और मुकदमे का सामना करेंगे।

आरोप है कि सरकोजी की पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित खर्च से दोगुणा 4.28 करोड़ यूरो खर्च किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!