लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा के पूर्व डिप्टी को यौन शोषण के आरोप में 35 साल की जेल की सजा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 12:27 IST

Open in App

जैकसनविले (अमेरिका), 26 अगस्त (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी पूर्व डिप्टी को 35 साल की जेल की सजा सुनायी गयी है। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, ट्रैविस रयान प्रिटचार्ड (38) को मंगलवार को जैकसनविले संघीय अदालत में सजा सुनायी गयी। आपराधिक शिकायत के अनुसार, प्रिटचार्ड ने दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिए लड़की से बातचीत करना शुरू किया था। इससे कई महीने पहले वह एक दुकान पर इस लड़की से मिला था। दोनों ने आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की और यौन संबंध बनाने लगे। लड़की की मां ने अप्रैल 2020 में पुलिस से संपर्क किया। जांचकर्ताओं ने प्रिटचार्ड को पकड़ने की योजना बनायी। उन्होंने एक मई 2020 को लड़की के घर में रात को उनके मिलने की व्यवस्था की। प्रिटचार्ड अगली सुबह उसके घर पहुंचा और कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल