लाइव न्यूज़ :

FBI के पूर्व चीफ जेम्‍स कोमे पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान, राष्ट्रपति चुनाव के दौरान नहीं था रूस से कोई साठगांठ

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 11, 2018 09:00 IST

मई 2017 में डोनाल्ड ट्रंप ने जेम्‍स कोमे को फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफबीआई) के पूर्व निदेशक के पद से हटा दिया था। कोमो ट्रंप के सबसे बड़े आलोचक हैं। सोशल मीडिया पर ट्रंप और कोमो में हमेशा बहस देखी जाती है। 

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्‍स कोमे को लेकर कई ट्वीट किए हैं। ट्रंप ने कहा, एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्‍स कोमे अपने दिए बयान को लेकर मुसीबत में आ सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जेम्स कोमी की ओर से अमेरिकी संसर्द कांग्रेसी की एक समिति के एक बयान से पता चलता है कि चुनाव के दौरान उनके प्रचार अभियान की रुस से कोई साठगांठ नहीं थी। बता दें कि जेम्‍स कोमे को डोनाल्‍ड ट्रंप ने विवादास्‍पद तरीके से उनके पद से हटा दिया था। 

बता दें कि ये पूरा मामला तब से विवाद आया जब एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्‍स कोमे ने मतदाताओं से अपील की है कि वह 2020 में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों में डोनाल्‍ड ट्रंप का वोट ना करे। कोमे ने रविवार को अमेरिकी जनता से इस बात की अपील की है। 

ट्रंप ने बताया कि  जेम्‍स कोमे ने इस बात को माना है कि जब उन्होंने एफबीआई को छोड़ा था तो इस बात का कोई सबूत नबीं था कि रूस क साथ कोई चुनावी कैम्पेन में साठ-गांठ था। ट्रंप ने दावा किया महिलाओं को उनकी ओर से किया गया भुगतान निजी लेन-देन था। 

रविवार रात को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेम्‍स कोमे ने कहा, हमें डोनाल्ड ट्रंप को हटाने के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ना होगा। हमें कोशिश करनी होगी कि 20 जनवरी 2021 को डोनाल्ड ट्रंप के झूठ पर लगाम लगा सकें।

जेम्‍स कोमे ने  डेमोक्रेट पार्टी से इस बात की भी अपील वह इन सब मसलों को छोड़कर सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्ति को ट्रंप के खिलाफ आने वाले चुनाव में सामने लेकर आए। जिससे ट्रंप की हार हो। 

जेम्‍स कोमे ने कहा, फिलहाल मुझे लगता है कि डेमोक्रेट्स को अभी सिर्फ इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनका आने वाले चुनाव में उम्मीदवार कौना होगा। यहां पर जेम्स कोमे मे ट्रंप के चरित्र पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ट्रंप को बिना महाभियोग के ही हटाया जा सकता है।

गौरतलब है कि मई 2017 में ट्रंप ने जेम्‍स कोमे को उनके पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद जेम्‍स मूलर को एफबीआई का पद दिया गया था। कोमो ट्रंप के सबसे बड़े आलोचक हैं। सोशल मीडिया पर ट्रंप और कोमो में हमेशा बहस देखी जाती है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल