लाइव न्यूज़ :

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति अनवर सादत की पत्नी का निधन

By भाषा | Updated: July 9, 2021 16:24 IST

Open in App

काहिरा, नौ जुलाई (एपी) मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति तथा इजराइल के साथ शांति समझौता करने वाले पहले अरब नेता अनवर सादत की पत्नी जहां सादत का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। देश की सबसे बड़ी सरकारी समाचार एजेंसी 'मीना' ने यह खबर दी है।

हाल में स्थानीय मीडिया में आईं खबरों में बताया गया था कि जहां मिस्र के एक अस्पताल में भर्ती थीं और कैंसर का इलाज करा रही थीं।

जहां के परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले साल उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया था, लेकिन घर लौटने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी के कार्यालय ने शुक्रवार को जहां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें मिस्रवासियों के लिये आदर्श महिला करार दिया। साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया और काहिरा में एक मुख्य सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की गई।

जहां का जन्म अगस्त 1933 में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मां ब्रिटिश थीं। साल 1949 में उनका विवाह उस समय सैन्य अधिकारी रहे अनवर सादत से हुआ था, जो बाद में 1970 से लेकर 1981 में उनकी हत्या किए जाने तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे।

उनके यहां तीन बेटियों और एक बेटे का जन्म हुआ था। बेटियों का नाम नोहा, गिहान और लुबना जबकि बेटे का नाम जमाल रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी