लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन के पूर्व सहयोगी ने उन पर लगाए कई आरोप

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:29 IST

Open in App

लंदन, 24 अप्रैल ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व शीर्ष सहयोगी और मुख्य रणनीतिक सलाहकार रहे डोमिनिक कमिंग्स ने प्रधानमंत्री पर कड़े आरोप लगाए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन पर जॉनसन और वैक्यूम क्लीनर उद्यमी जेम्स डायसन के बीच आदान-प्रदान वाले विवादित संदेशों को लीक करने का आरोप लगाया था जिसके बाद कमिंग्स की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

शुक्रवार को प्रकाशित लंबे ब्लॉग में कमिंग्स ने संदेशों को लीक करने से इनकार किया और उनके कार्यकाल के दौरान जॉनसन द्वारा उठाए गए कुछ कदमों को “मूर्खतापूर्ण और अनैतिक” बताते हुए उनका खुलासा किया। अपने ब्लॉग का अंत उन्होंने उनकी “योग्यता और सत्यनिष्ठा” पर सवाल उठाते हुए किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार से इनकार करते हुए कहा कि सभी “आचार संहिता” और पारदर्शिता मानदंडों का पालन किया गया है।

कमिंग्स ने लिखा है, “यह देखना दुखद है कि प्रधानमंत्री और उनका कार्यालय योग्यता व सत्यनिष्ठा के मानकों, जिनका ये देश हकदार है, से इतना नीचे गिर गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल