लाइव न्यूज़ :

चीन की सरकारी कंपनी में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गये पूर्व प्रमुख को मौत की सजा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:44 IST

Open in App

बीजिंग, पांच जनवरी (एपी) चीन की सरकार संचालित 'चीन हुआरोंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड' के पूर्व प्रमुख को घूस लेने के मामले में दोषी पाए जाने पर मंगलवार को मौत की सजा सुनाई गई।

यह सजा, हाल के वर्षों में आर्थिक अपराध के मामलों में सुनाई गई कठोरतम सजाओं में एक है।

तिआनजिन की एक अदालत ने 58 वर्षीय लाई जियाओमिन को भ्रष्टाचार और पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने जैसे आरोपों का दोषी पाया।

भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की संस्था ने वर्ष 2018 में ही लाई के खिलाफ जांच शुरू की थी और बाद में उसी साल उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

तिआनजिन की अदालत ने अपने फैसले में इस बात का जिक्र किया कि लाई ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए पिछले एक दशक में निर्माण ठेके आवंटित करने और पदोन्नति प्रदान करने समेत कई अन्य फायदे पहुंचाने के एवज में करीब 1.79 अरब युआन प्राप्त किये।

अदालत ने लाई को 2.5 करोड़ युआन से अधिक सरकारी धन का गबन करने के मामले में दोषी पाया।

अदालत ने कहा, '' लाई जियाओमिन को कानून का डर नहीं है और वह बेहद लालची है। उसका अपराध बेहद गंभीर है और उसे कानून के तहत सजा मिलनी ही चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक