लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण, भ्रष्टाचार का लगा है आरोप

By भाषा | Updated: April 8, 2018 09:45 IST

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा को कूर्टिबा के दक्षिणी शहर ले जाया जाएगा जहां पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी जांच किया गया है। वह एक निर्माण कंपनी से पिछले साल रिश्वत के तौर पर एक लग्जरी अपार्टमेंट लेने के दोषी पाए गये थे।

Open in App

साओ बर्नार्डो डो कैम्पो , 8 अप्रैल: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनेसियो लूला डी सिल्वा ने भ्रष्टाचार के मामले में 12 साल की कैद की सजा के लिए रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह खबर ग्लोबो टेलीविजन ने दी है। 

लूला अपने गृहनगर साओ बर्नार्डो डो कैम्पो में धातुकर्मी यूनियन इमारत में दो दिन मौजूद रहे और पुलिस के काले रंग के कार के काफिले में वहां से निकल गये। इससे पहले उनके समर्थकों की भीड़ ने कार को वहां से जाने से रोकने का प्रयास किया। उनके समर्थक लूला की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। ग्लोबो के लाइव फुटेज में लूला अंगरक्षकों से घिरे और साओ बर्नार्डो डो कैम्पो में इमारत के बाहर समर्थकों की भीड़ में धीरे - धीरे आगे निकलते हुये नजर आ रहे हैं। खबर है कि इसके बाद बाहर इंतजार कर रहे पुलिस के एक वाहन में वे सवार हो गये। इसके बार पुलिस का काफिला एक राजमार्ग की ओर चला गया। 

लुला को कूर्टिबा के दक्षिणी शहर ले जाया जाएगा जहां पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी जांच किया गया है। वह एक निर्माण कंपनी से पिछले साल रिश्वत के तौर पर एक लग्जरी अपार्टमेंट लेने के दोषी पाए गये थे। 2003 से 2010 के बीच दो बार राष्ट्रपति पद पर आसीन रहने वाले लूला ने कहा कि वे एक राजनीति के शिकार हो गए हैं जिसका उद्देश्य अक्तूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें रोकना है। कानूनी समस्याओं के बावजूद चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में इस समय वह आसानी से बढ़त बनाए हुए हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल