लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 17:26 IST

Open in App

ढाका, 11 अप्रैल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। महामारी के चलते एक वर्ष पूर्व उन्हें जेल से अस्थाई तौर पर रिहा किया गया था। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

समाचारपत्र ढाका ट्रिब्यून ने स्वास्थ्य मंत्रालय के जन संपर्क अधिकारी मैदुल इस्लाम प्रधान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएमपी) की प्रमुख के नमूने शनिवार को जांच के लिए भेजे गए थे।

प्रधान ने कहा,‘‘ रविवार को जांच रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई और इस जानकारी को स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के आंकडों में अद्यतन कर दिया गया है।’’

खबर में कहा गया है कि जिया के एक रिश्तेदार ने पिछले सप्ताह उनसे मुलाकात की थी और बाद में वह संक्रमित पाए गए थे और इसे देखते हुए जिया के परिवार ने उनकी जांच कराने का निर्णय लिया।

हालांकि पार्टी के नेताओं ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

बीएनपी की प्रेस शाखा के सदस्य एस कबीर खान ने डेली स्टार को बताया,‘‘ खालिदा जिया के फिजिशियन डॉ मामुन से बात करने के बाद मुझे पता चला कि यह नियमित जांच थी। हमें उनके संक्रमित होने के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।’’

गौरतलब है कि तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं जिया को भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 वर्ष की कैद की सजा हुई है, जो आठ फरवरी 2018 से चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब