लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने ताइवान के साथ एकजुटता व्यक्त की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 11:28 IST

Open in App

ताइपे, आठ अक्टूबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने ताइवान की यात्रा के दौरान चीन पर दूसरों को परेशान करने वाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया और द्वीप राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त की।

एबॉट ने शुक्रवार को ताइवान में एक सम्मेलन में कहा, ‘‘ अभी दबाव बनाने के लिए ताइवान के साथ एकजुटता दिखाने से अधिक लाभकारी कुछ नहीं होगा।’’

चीन स्व-शासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और इसीलिए द्वीप के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विरोध करता है, जैसे कि विदेशी सरकारी अधिकारियों की यात्रा। ताइवान का सैन्य उत्पीड़न करते हुए शुक्रवार से सोमवार के बीच चीन ने ताइपे की ओर कई बार लड़ाकू विमान उड़ाए हैं।

एबॉट ने यह टिप्पणी ताइवान सरकार द्वारा समर्थित एक थिंक-टैंक के सम्मेलन में की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा है कि एबॉट की ताइवान यात्रा अनधिकृत है।

ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने चीन का कोई भी प्रत्यक्ष उल्लेख ना करते हुए, पूरी तरह संयमित भाषण के साथ इस सम्मेलन का शुभारंभ किया।

उन्होंने चीन का उल्लेख नहीं किया, लेकिन कहा, "ताइवान, दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य में सशस्त्र संघर्ष को रोकने के लिए क्षेत्रीय ताकतों के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला