लाइव न्यूज़ :

प्रिंस चार्ल्स के पूर्व सहयोगी ने धन के बदले सम्मान के मामले में धर्मार्थ संस्था छोड़ी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:18 IST

Open in App

लंदन, 12 नवंबर (एपी) प्रिंस चार्ल्स के एक पूर्व शीर्ष सहयोगी ने आरोपों के बाद शाही धर्मार्थ फाउंडेशन के उत्तराधिकारी के मुख्य कार्यकारी का पद छोड़ दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक अमीर सऊदी व्यवसायी को बड़े दान के बदले उसे नाइटहुड की उपाधि और ब्रिटिश नागरिकता दिलाने में मदद करने की पेशकश की।

प्रिंस फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि माइकल फॉसेट ने इस्तीफा दे दिया है।

चार्ल्स के क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने कहा कि वह अब फॉसेट या उनकी पार्टी की योजना बनाने वाली कंपनी, ‘प्रीमियर मोड’ की सेवाओं का उपयोग नहीं करेगा।

चार्ल्स के पूर्व सेवक फॉसेट ने सितंबर में अस्थायी रूप से धर्मार्थ भूमिका छोड़ दी और संडे टाइम्स अखबार द्वारा आरोपों की खबर के बाद एक स्वतंत्र जांच शुरू की गई।

उनका इस्तीफा अखबार ‘मेल’ द्वारा रविवार को 2017 का एक पत्र प्रकाशित करने के बाद आया है जिसमें फॉसेट ने कथित तौर पर लिखा था कि वह व्यवसायी महफूज मारेई मुबारक बिन महफूज को मानद नाइटहुड प्राप्त करने और नागरिकता के लिए उनके आवेदन का समर्थन करने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने पत्र में लिखा था कि धर्मार्थ संस्था के लिये “हालिया व प्रत्याशित सहयोग” की प्रतिक्रिया में वह ऐसा करेंगे।

महफूज ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

प्रिंस की फाउंडेशन ने कहा कि जब आरोप सामने आए तो उसने उन्हें गंभीरता से लिया और वह “उच्चतम नैतिक मानकों के लिए प्रतिबद्ध है।” चार्ल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन वे इसके प्रबंधन या दैनन्दिन गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला