लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में 50 से अधिक मुख्य संदिग्धों की फोरेंसिक जांच

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:20 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 15 दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईश निंदा को लेकर एक श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या करने (लिंचिंग) में कथित तौर पर संलिप्त रहे 50 मुख्य संदिग्धों की अधिकारियों ने फोरेंसिंक जांच कराई है।

इस महीने की शुरूआत में स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में, कट्टरपंथी इस्लामवादी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने सियालकोट में एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया था तथा ईश निंदा के आरोपों को लेकर 49 वर्षीय महाप्रबंधक प्रियंता कुमार दियावादना की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर उनके शव को आग के हवाले कर दिया।

मामले में 900 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को समाचार पत्र ‘डॉन’ से कहा, ‘‘मामले में हिरासत में लिए गए 160 से अधिक संदिग्धों में से 54 मुख्य संदिग्धों की पंजाब पुलिस ने अब तक फोरेंसिक जांच कराई है।’’

उन्होंने बताया कि इस जांच के लिए मुख्य संदिग्धों को कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर ले जाया गया और उसके बाद उन्हें वापस सियालकोट जेल लाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा अगले महीने आतंकवाद रोधी अदालत में एक जांच रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। सियालकोट बार एसोसिएशन ने संदिग्धों की ओर से मुकदमा नहीं लड़ने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना