लाइव न्यूज़ :

फोरेंसिक चिकित्सक ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की वजह दिल की धड़कन संबंधी समस्या को बताया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 01:37 IST

Open in App

मिनियापोलिस, 14 अप्रैल (एपी) जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व अधिकारी डेरेक चाउविन पर चल रहे हत्या के मुकदमे में बचाव पक्ष की ओर से एक सेवानिवृत्त फोरेंसिक चिकित्सक ने बुधवार को गवाही दी कि पुलिस द्वारा नियंत्रित किए जाने के दौरान दिल की बीमारी के कारण जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु हो गई, जबकि कई विशेषज्ञों ने कहा कि फ्लॉयड ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ दिया।

मैरीलैंड राज्य के एक पूर्व मुख्य चिकित्सा परीक्षक और अब एक परामर्श फर्म के सदस्य डॉ. डेविड फाउलर ने कहा कि फ्लॉयड शरीर में फेंटानायल और मेथामफेटामानइन मिला और यह कि उसके हृदय रोग में उच्च रक्तचाप और धमनियों का संकुचित होना शामिल था।

उन्होंने बचाव पक्ष की गवाही के दूसरे दिन कहा, "ये सभी चीजें फ्लॉयड की मौत के कारण बने।"

चाउविन के वकील एरिक नेल्सन यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि मिनियापोलिस पुलिस अधिकारी ने वह किया जो उन्हें करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था और फ्लॉयड की उनके अवैध ड्रग के इस्तेमाल करने और अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मृत्यु हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!