लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला की दो दिवसीय रूस यात्रा बुधवार से

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला की दो दिवसीय रूस यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है जिसमें दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश सचिव की इस साल की पहली विदेश यात्रा के तहत मास्को जाना रूस के साथ भारत के दोस्ताना संबंधों के महत्व को दर्शाता है ।

मंत्रालय ने कहा कि श्रृंगला की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा करेंगे जिसमें आने वाले दिनों में उच्च स्तरीय आदान प्रदान शामिल है ।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला 17-18 फरवरी को मास्को की यात्रा पर जायेंगे । उनकी यह यात्रा रूस के विदेश उप मंत्री इगोर मोर्गुलोव के निमंत्रण पर हो रही है ।’’

इसमें कहा गया है कि विदेश सचिव अपनी यात्रा के दौरान वहां के उप विदेश मंत्री मोर्गुलोव के साथ भारत-रूस विदेश कार्यालय स्तर के विचार विमर्श के अगले दौर की बैठक करेंगे जिसमें दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव रूस की प्रतिष्ठित विदेश मामलों की राजनयिक अकादमी में भारत रूस संबंध के विषय पर भाषण देंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी की स्थिति के बावजूद भारत और रूस ने दोनों देशों के बीच विशेष सामरिक गठजोड़ की गति को बरकरार रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल