लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री से की मुलाकात,द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:51 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, सात दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यहां बांग्लादेशी विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विविध मुद्दों और बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिनमें कोविड-19 महामारी पर लगाम लगाना भी शामिल है।

दो पड़ोसी देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा के लिये दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर यहां पहुंचे श्रृंगला ने अपने समकक्ष मसूद बिन मोमेन से भी मुलाकात की और सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा की।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन से मुलाकात की। हमारे कोविड सहयोग समेत दोनों देशों के बीच व्यापक और बढ़ते सहयोग की समीक्षा की। संयुक्त रूप से आयोजित ‘मैत्री दिवस’ की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।”

भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अपने समकक्ष के साथ मुलाकात के दौरान विदेश सचिव ने “भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के 50 साल पूरे होने के विशेष वर्ष में सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर चर्चा की।”

बांग्लादेश के विदेश सचिव ने राजधानी में हवाई अड्डे पर श्रृंगला का स्वागत किया। श्रृंगला का बुधवार को बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात का कार्यक्रम है।

श्रृंगला के सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री और सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर से भी मिलने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि बांग्लादेश की यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी। यह यात्रा 15 से 17 दिसंबर के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बांग्लादेश की राजकीय यात्रा की तैयारी में भी मदद करेगी।

भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को 'मैत्री दिवस' मनाया था। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1971 में भारत द्वारा बांग्लादेश को मान्यता देने के अवसर पर छह दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना