लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने भारतीय दूतावास के डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:45 IST

Open in App

मॉस्को, 18 फरवरी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को रूस में स्थित भारतीय दूतावास के डिजिटल एवं ऑनलाइन पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारत पर आधारित करीब 4,400 पुस्तकें रूसी लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।

इस साल अपनी पहली विदेश यात्रा पर मंगलवार को मॉस्को पहुंचे श्रृंगला ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव के साथ ‘‘सार्थक’’ बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मास्को में भारतीय दूतावास के डिजिटल एवं ऑनलाइन पुस्तकालय का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही भारत पर आधारित करीब 4,400 डिजिटल पुस्तकें हमारे रूसी मित्रों के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।’’

विदेश सचिव की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा भारत और रूस के बीच विशिष्ट रणनीतिक भागीदारी को गति प्रदान करेगी। यह इस साल होने वाली उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं के लिए आधार भी तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला