लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला ने ढाका में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:45 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, आठ दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और बांग्लादेश की मुक्ति तथा विजय दिवस के 50 साल के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ढाका के आगामी दौरे के संबंध में चर्चा की।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापक सहयोग की समीक्षा के लिए दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे श्रृंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री हसीना को मैत्री दिवस की 50वीं वर्षगांठ की बधाई दी। श्रृंगला ने प्रधानमंत्री हसीना के आधिकारिक निवास ‘गणभवन’ में उनसे मुलाकात की।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव श्रृंगला ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और मैत्री दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से उन्हें बधाई दी। दिल्ली और ढाका के अलावा 16 देशों में मैत्री दिवस मनाए जाने का उल्लेख किया गया।’’

भारत द्वारा 1971 में बांग्लादेश के गठन को मान्यता दिए जाने के उपलक्ष्य में भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को ‘मैत्री दिवस’ मनाया। उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद के आगामी दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।’’ राष्ट्रपति कोविंद के 15 से 17 दिसंबर तक आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश जाने की उम्मीद है।

बांग्लादेश प्रधानमंत्री कार्याल्य (पीएमओ) के प्रवक्ता के अनुसार, श्रृंगला ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर कुछ छोटे-मोटे मुद्दे हैं, जिन्हें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीच बैठक करके सुलझाया जा सकता है।

विदेश सचिव ने कहा कि कोविड​​-19 महामारी के झटके से उबरने के बाद भारत में स्थिति सामान्य हो रही है, वहीं देश ओमीक्रोन स्वरूप के बड़े पैमाने पर प्रसार के मद्देनजर भी सतर्कता बरत रहा है।

विदेश सचिव ने यह भी कहा कि भारत बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती और देश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती तथा दुनिया भर में बांग्लादेश-भारत राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को भी मनाएगा। भारत और बांग्लादेश द्वारा कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद बंगबंधु पर एक संयुक्त फोटो प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र में आयोजित करने की उम्मीद है।

श्रृंगला ने मंगलवार को विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक और बढ़ते सहयोग की समीक्षा की।

श्रृंगला ने अपने समकक्ष मसूद बिन मोमेन से भी भेंट की और दोनों देशों के बीच सभी मोर्चों पर द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति पर चर्चा की। वार्ता के बाद श्रृंगला और मसूद ने मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया। श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच लंबित द्विपक्षीय मुद्दों पर विचारों में कोई बड़ा अंतर नहीं है। मसूद ने श्रृंगला के साथ बातचीत को ‘‘उपयोगी’’ बताया और कहा कि उन्होंने सभी लंबित मुद्दों के अलावा ‘‘हम अपनी सीमा को शांतिपूर्ण कैसे बना सकते हैं’’ इस पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक