लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला दो दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 13:16 IST

Open in App

(शिरीष प्रधान)

काठमांडू, 26 नवंबर भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां बृहस्पतिवार को पहुंचे।

इस दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक स्तर पर बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर उपजे विवाद के बीच नेपाली विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के आमंत्रण पर श्रृंगला का यह पहला नेपाल दौरा है।

नेपाली विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच उच्च स्तरीय बातचीत जारी है।

नेपाली विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रृंगला बृहस्पतिवार को अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे जिसमें वह नेपाल और भारत के बीच सहयोग के तमाम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। श्रृंगला, विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से भी मुलाकात करेंगे।

वह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे।

शुक्रवार को श्रृंगला, काठमांडू में एक व्याख्यान देंगे और गोरखा में भारत की सहायता से निर्मित हुए तीन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना