लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव श्रृंगला और राजदूत ग्रीनफील्ड ने भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:32 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने सुरक्षा परिषद सहित भारत और अमेरिका के बीच बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

थॉमस ग्रीनफील्ड ने बृहस्पतिवार को यहां श्रृंगला के साथ मुलाकात की जो इस महीने फ्रांस की अध्यक्षता के तहत सुरक्षा परिषद में उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए 14 से 16 जुलाई तक न्यूयॉर्क के आधिकारिक दौरे पर हैं। श्रृंगला का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत अगस्त महीने के लिए शक्तिशाली 15-राष्ट्र वाले सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने के लिए तैयार है।

थॉमस ग्रीनफील्ड ने ट्वीट किया, “संयुक्त राष्ट्र में हमारी प्राथमिकताओं और साझा चुनौतियों से अमेरिका और भारत कैसे निपटेंगे इस पर भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ आज अच्छी मुलाकात हुई।”

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन की प्रवक्ता ओलिविया डाल्टन ने एक बयान में कहा कि थॉमस-ग्रीनफील्ड और श्रृंगला ने ‘‘सुरक्षा परिषद सहित अमेरिका और भारत के बीच बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।”

इसमें कहा गया, “राजदूत ने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच जारी समन्वय की जरूरत पर भी जोर दिया।”

इससे पहले सुबह में, श्रृंगला ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की और दोनों ने अफगानिस्तान और म्यांमा सहित क्षेत्रीय स्थिति, जलवायु परिवर्तन, सुरक्षा परिषद सुधारों और दुनिया भर में कोविड-19 स्थिति पर विचार साझा किए।

श्रृंगला ने गुतारेस को विश्व निकाय का दूसरी बार प्रमुख बनाये जाने पर बधाई भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब