लाइव न्यूज़ :

चीन, पाक व अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अफगान शांति मसले पर बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:34 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, दो जून अफगान शांति प्रक्रिया पर चर्चा के लिए चीन के विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अपने समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी करेंगे।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर चीन इन दोनों देशों के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूती दे रहा है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि वांग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की चौथी त्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे।

इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार हिस्सा लेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि तीनों विदेश मंत्री अफगान शांति एवं सुलह प्रक्रिया, व्यावहारिक सहयोग, आतंकवादरोधी एवं सुरक्षा सहयोग के मद्देनजर विचार साझा करेंगे।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को देखते हुए पिछले महीने चीन ने शांति बनाए रखने को लेकर अफगान सरकार और तालिबानी आतंकियों के बीच वार्ता की मेजबानी करने की पेशकश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब