लाइव न्यूज़ :

रिश्ते सुधारने की कवायद में सऊदी अरब की यात्रा पर गये तुर्की के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: May 12, 2021 09:57 IST

Open in App

दुबई, 12 मई (एपी) तुर्की के एक शीर्ष राजनयिक ने रिश्ते सुधारने की कवायद के तहत मंगलवार को सऊदी अरब में अपने समकक्ष से मुलाकात की।

तुर्की सऊदी अरब के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहता है, जिनमें 2018 में इस्तांबुल में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद और तल्खी आ गयी थी।

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुट चावुशोग्लु ने प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने इन मुद्दों पर खुलकर और गंभीरता से चर्चा की कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए क्या किया जा सकता है और जिन क्षेत्रों में समस्या है, उन्हें कैसे सुलझाया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी बातचीत को जारी रखने का फैसला किया है।’’

दोनों देशों ने इजराइल और फलस्तीनी क्षेत्रों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के समाधान पर भी चर्चा की।

चावुशोग्लु ने कहा, ‘‘(हिंसा की) सिर्फ निंदा करना ही काफी नहीं है। (मुस्लिम) समुदाय हमसे कुछ कदम उठाने की उम्मीद कर रहा है। इस तरह के हमलों को निश्चित रूप से रोकना होगा।’’

सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास के अंदर सऊदी के एजेंटों द्वारा खशोगी की हत्या की घटना के बाद तुर्की के किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली यात्रा है, जो सऊदी अरब की बदलती विदेश नीति का भी संकेत है। सऊदी अरब ने पिछले महीने पश्चिम एशिया के अन्य देशों के साथ भी तनाव खत्म करने की पहल की और कतर के खिलाफ प्रतिबंध भी खत्म करने का प्रयास किया, यहां तक कि ईरान के साथ गुपचुप तरीके से बातचीत की शुरुआत भी की।

‘यूरोपीयन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ में खाड़ी देश पर शोध करने वाली सिंजिया बियांको ने कहा, ‘‘सऊदी को यह खतरा महसूस हो रहा था कि वह अपने कुछ मित्र देशों से दूर हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें