लाइव न्यूज़ :

रिश्ते सुधारने की कवायद में सऊदी अरब की यात्रा पर गये तुर्की के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:49 IST

Open in App

(तुर्की के विदेश मंत्री का नाम सही करते हुए)

दुबई, 12 मई (एपी) तुर्की के एक शीर्ष राजनयिक ने रिश्ते सुधारने की कवायद के तहत मंगलवार को सऊदी अरब में अपने समकक्ष से मुलाकात की।

तुर्की सऊदी अरब के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहता है, जिनमें 2018 में इस्तांबुल में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद और तल्खी आ गयी थी।

तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद जावेश उगलू ने शहजादा फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने इन मुद्दों पर खुलकर और गंभीरता से चर्चा की कि द्विपक्षीय संबंधों के लिए क्या किया जा सकता है और जिन क्षेत्रों में समस्या है, उन्हें कैसे सुलझाया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी बातचीत को जारी रखने का फैसला किया है।’’

दोनों देशों ने इजराइल और फलस्तीनी क्षेत्रों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के समाधान पर भी चर्चा की।

उगलू ने कहा, ‘‘(हिंसा की) सिर्फ निंदा करना ही काफी नहीं है। (मुस्लिम) समुदाय हमसे कुछ कदम उठाने की उम्मीद कर रहा है। इस तरह के हमलों को निश्चित रूप से रोकना होगा।’’

सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास के अंदर सऊदी के एजेंटों द्वारा खशोगी की हत्या की घटना के बाद तुर्की के किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली यात्रा है, जो सऊदी अरब की बदलती विदेश नीति का भी संकेत है। सऊदी अरब ने पिछले महीने पश्चिम एशिया के अन्य देशों के साथ भी तनाव खत्म करने की पहल की और कतर के खिलाफ प्रतिबंध भी खत्म करने का प्रयास किया, यहां तक कि ईरान के साथ गुपचुप तरीके से बातचीत की शुरुआत भी की।

‘यूरोपीयन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ में खाड़ी देश पर शोध करने वाली सिंजिया बियांको ने कहा, ‘‘सऊदी को यह खतरा महसूस हो रहा था कि वह अपने कुछ मित्र देशों से दूर हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब