लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने कुवैत पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 08:45 IST

Open in App

कुवैत सिटी, 10 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने बृहस्पतिवार को कुवैत पहुंचे।

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य तेल सम्पन्न खाड़ी देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है।

दोनों देशों ने करीब तीन महीने पहले ऊर्जा, व्यापार, निवेश और श्रम तथा सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए एक रूपरेखा बनाने के उद्देश्य से ‘मंत्री स्तरीय संयुक्त आयोग’ स्थापित करने का निर्णय किया था।

कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नसीर अल-मोहम्मद अल-सबाह मार्च में भारत गए थे, उसी दौरान दोनों पक्षों ने संयुक्त आयोग के गठन का फैसला किया था।

कुवैत में भारत के दूतावास ने ‘इंडिया कुवैत फ्रेंडशिप’ हैशटैग के साथ बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत के माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्विपक्षीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे और उनकी अगवानी राजदूत ने की।’’

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत की मदद करने की खातिर कुवैत ने राहत सामग्री एवं मेडिकल ऑक्सीजन भेजी है। बीते कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना के पोत कुवैत से बड़ी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन लेकर भारत गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल