लाइव न्यूज़ :

पहली बार प्रमुख रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति माना

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:33 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) पहली बार कई प्रमुख रिपलब्लिकनों ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडन विजेता हैं।

राज्यों में परिणामों की पुष्टि होने के बाद रिपब्लिकन के पास दो विकल्प थे कि या तो बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति घोषित करें या चुपचाप रहें, क्योंकि ट्रंप चुनाव परिणामों को बदलने की संभावना के लिए अभियान जारी रखे हुए हैं।

सीनेट नेता मिच मैककॉनेल, आर-केवाई ने सोमवार को मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। लेकिन कई सीनेटर ने कहा कि आगे बढ़ने का समय आ गया है।

दक्षिण डकोटा के सीनेटर जॉन थूने ने कहा, ‘‘किसी समय पर आपको अंजाम भुगतना होगा। इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा आज मुद्दों का समाधान करने के बाद हर किसी के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है।’’

मिसौरी के सीनेटर रॉय ब्लंट ने कहा कि समिति अब ‘‘उपराष्ट्रपति बाइडन को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर ’’ देखेगी। पिछले हफ्ते उद्घाटन समिति में शामिल रिपब्लिकन ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को इलेक्टोरल कॉलेज का वोट ‘‘काफी महत्वपूर्ण’’ था। टेक्सास के सीनेटर जॉन कॉरनीन ने कहा कि आगे की कानूनी चुनौतियों को पार पाते हुए यह लगता है कि बाइडन राष्ट्रपति होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना