लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस से पहली बार एक दिन में 900 से अधिक लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: October 6, 2021 16:00 IST

Open in App

मास्को, छह अक्टूबर (एपी) रूस में पहली बार बुधवार को कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दैनिक संख्या 900 को पार कर गयी। कोविड-19 मरीजों की मौत संबंधी यह आंकड़ा

ऐसे समय सामने आया है जब देश में टीकाकरण की दर कम है और सरकार नए मामलों पर काबू के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छुक नहीं है।

रूस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स ने बुधवार को 929 मरीजों की मौत होने की जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को 895 मरीजों की मौत होने की रिपोर्ट थी। टास्क फोर्स ने बुधवार को संक्रमण के 25,133 नए मामले सामने आने की भी पुष्टि की।

वायरस से संक्रमण और मरीजों की मौत होने की संख्या में वृद्धि सितंबर के अंत में शुरू हुई। क्रेमलिन ने आरोप लगाया है कि बहुत कम रूसी नागरिक टीका लगवा रहे हैं। मंगलवार तक, रूस के 14.6 करोड़ लोगों में से लगभग 33 प्रतिशत को कोरोना वायरस टीके की कम से कम एक खुराक मिली थी जबकि 29 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

संक्रमण और मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बाद भी सरकारी अधिकारियों ने लॉकडाउन लगाने के विचार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार पर काबू के लिए क्षेत्रीय अधिकारी कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल