लाइव न्यूज़ :

मिस्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के पहली बार मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:22 IST

Open in App

काहिरा, 18 दिसंबर (एपी) मिस्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की पहली बार पुष्टि हुई है। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक तीन लोगों में कोरोना के बेहद संक्रामक माने जाने वाले इस स्वरूप का पता चला है।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए कुल 26 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिनमें से तीन यात्रियों में कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि की गयी है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये यात्री कहां से आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए तीन में से दो लोगों में बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिला है जबकि तीसरे में मामूली लक्षण देखे गए हैं। तीनों को काहिरा के एक अस्पताल में पृथकवास में रखा गया है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीनों यात्री दक्षिण अफ्रीका से आए थे।

मिस्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 900 से अधिक मामले सामने आए जबकि इस दौरान 43 मरीजों की मौत हो गयी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?