लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के गंभीर प्रभावों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है फ्लू का टीका : अध्ययन

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच अगस्त साल में एक बार लगाया जाने वाला इंफ्लुएंजा का टीका कोविड-19 के मरीजों में आघात, सेप्सिस (घाव का सड़ना), खून के थक्के जमना और कई अन्य गंभीर प्रभावों के जोखिम को कम करता है। अपने तरह के सबसे बड़े अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी मिलर स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि कोविड-19 के जिन मरीजों को फ्लू का टीका लगा हुआ है उन्हें आपातकालीन विभाग में जाने की और गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराने की जरूरत भी कम पड़ती है।

मिलर स्कूल में प्राध्यापक, अध्ययन के वरिष्ठ लेखक देविंदर सिंह ने कहा, “आज की तारीख तक कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के केवल छोटे से हिस्से को टीके की सभी खुराकें दी जा चुकी हैं और वैश्विक महामारी के कारण हुई बर्बादी के साथ ही वैश्विक समुदाय को गंभीर बीमारियों और मृत्यु की आशंका को कम करने के तरीके अब भी तलाशने की जरूरत है।’’

मुख्य लेखकों सुजैन तागीओफ और बेंजमिन स्लेविन के साथ अनुसंधान करने वाले सिंह ने कहा, “मेरी टीम फ्लू के टीके और कोविड-19 मरीजों में गंभीर बीमारियों के जोखिम कम होने के बीच संबंध स्थापित कर पाई है।”

यह अध्ययन ‘पीएलओएस वन’ जर्नल में तीन अगस्त को प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला