लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड के परिवार ने बाइडन से की मुलाकात, नस्लवाद के खिलाफ कड़े कानून की मांग की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 09:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 मई (एपी) पुलिस कार्रवाई में मारे गए अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पहली पुण्यतिथि पर उसके परिवार ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मंगलवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात कर अपने प्रियजन को गंवाने का दुख जताया और नस्लवाद के खिलाफ कड़े कानून की मांग की।

फ्लॉयड की हत्या के एक साल पूरे होने पर वाशिंगटन में एक ऐसा कानून पारित होने की संभावना है जिससे आपराधिक न्याय को और अधिक न्यायपूर्ण बनाया जा सके।

फ्लॉयड के भाई फिलोनिस फ्लॉयड ने राष्ट्रपति को ‘‘एक सच्चा व्यक्ति’’ बताते हुए कहा, ‘‘मेरे भाई के साथ जो हुआ, यह (कानून) उसकी याद में है।’’

फ्लॉयड के भतीजे ब्रैंडन विलियम्स ने कहा कि बाइडन ने उनसे कहा कि वह चाहते हैं कि विधेयक अर्थपूर्ण हो और इसमें जॉर्ज फ्लॉयड की विरासत बकरार रहे। विलियम्स ने कहा कि बाइडन इस बारे में ‘‘वास्तव में फिक्रमंद’’ थे कि परिवार का हाल कैसा है।

मुलाकात के दौरान बाइडन जॉर्ज फ्लॉयड की बेटी जियाना के साथ खेले। राष्ट्रपति ने बताया कि जब बच्ची ने कहा कि उसे भूख लग रही है तो उसे आइसक्रीम और कुछ स्नैक्स दिए गए।

बाद में वह व्हाइट हाउस के बाहर कैमरों के सामने खड़ी हो गई और प्यार से कहा, ‘‘उनका नाम लीजिए।’’ इस पर परिवार के सदस्यों ने कहा ‘‘जॉर्ज फ्लॉयड।’’

हालांकि, फ्लॉयड की बहन ब्रिगेट फ्लॉयड ने यह कहते हुए वाशिंगटन आने से इनकार कर दिया कि जब विधेयक पर हस्ताक्षर होकर वह कानून का रूप ले लेगा, तभी वह वाशिंगटन आएंगी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में बाइडन ने कहा कि उन्होंने सांसदों से बात की है और ‘‘उम्मीद है कि स्मरण दिवस के बाद हम किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे।’’

इससे पहले जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार ने सांसदों से भी मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार सुबह सदन की डेमोक्रेटिक अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और रिपब्लिकन सांसद कारेन बास से मुलाकात की।

गौरतलब है कि पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने 25 मई 2020 को अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन को नौ मिनट से अधिक समय तक दबाया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। फ्लॉयड की मौत के बाद देशभर में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन भड़क उठे थे और दुनियाभर में उसकी हत्या की निंदा की गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस में सुधारों की मांग तेज हो गयी। चाउविन पर पिछले महीने हत्या के कई आरोप तय किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक