लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड हत्या मामला: सात जूरी सदस्यों से फिर से होंगे सवाल-जवाब

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:26 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 17 मार्च (एपी) मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी की संलिप्तता वाले, अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले की सुनवाई को बुधवार को तब झटका लगा कि जज ने यह तय करने के लिए सात जूरी सदस्यों से फिर से सवाल-जवाब करने का फैसला किया कि वे फ्लॉयड के परिवार के साथ दो करोड़ 27 लाख डॉलर के समझौते के समाचार से प्रभावित हुए हैं या नहीं।

हेन्नेपिन काउंटी जज पीटर काहिल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जूरी सदस्यों से सवाल करेंगे। जज ने यह फैसला आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन के वकील एरिक नेल्सन के अनुरोध पर किया है।

मिनियापोलिस सिटी काउंसिल के फ्लॉयड के परिवार के साथ दो करोड़ 27 लाख डॉलर में समझौता करने संबंधी घोषणा पिछले सप्ताह की गई थी। नेल्सन ने जूरी के चयन की प्रक्रिया के बीच आए इस समाचार को ‘‘बहुत व्यथित करने वाला’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया था।

नेल्सन ने मामले की सुनवाई स्थगित किए जाने का भी अनुरोध किया था, जिस पर काहिल विचार कर रहे हैं। काहिल ने मामले में दलीलें सुनने की शुरुआत के लिए 29 मार्च की तारीख तय की थी, लेकिन पहले से ही चुन लिए गए कुछ जूरी सदस्यों को हटाए जाने से यह तिथि टल सकती है।

जूरी में नौ सदस्यों को मंगलवार तक चुन लिया गया था और कुल 14 लोगों को चुना जाना है।

चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर नौ मिनट तक अपना घुटना रखा था, जिसके बाद फ्लॉयड को 25 मई को मृत घोषित कर दिया गया था। इस घटना को लेकर बाद देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना