लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड मौत मामला: पुलिस अधिकारियों के पहने कैमरों की फुटेज सार्वजनिक करने से अदालत का इनकार

By भाषा | Updated: July 16, 2020 04:07 IST

25 मई को अमेरिका के मिनियापोलिस में काले नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें पुलिस कर्मियों ने फ्लॉयड को हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटा रखा था और एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने उनकी गर्दन पर पैर रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देदो पुलिस कर्मियों द्वारा घटना के समय पहने गए कैमरों की फुटेज बुधवार को मीडिया कर्मियों और आम लोगों को दिखाई गईं।न्यायाधीश ने समाचार संगठनों को इस फुटेज को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

मिनियापोलिस: अमेरिका की एक अदालत में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी दो पुलिस कर्मियों द्वारा घटना के समय पहने गए कैमरों की फुटेज बुधवार को मीडिया कर्मियों और आम लोगों को दिखाई गईं। हालांकि, एक न्यायाधीश ने समाचार संगठनों को इस फुटेज को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, 25 मई को अमेरिका के मिनियापोलिस में काले नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें पुलिस कर्मियों ने फ्लॉयड को हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटा रखा था और एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने उनकी गर्दन पर पैर रखा था।

सांस लेने में तकलीफ के चलते फ्लॉयड की मौत हो गई थी। इस घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों थॉमस लेन और जे क्वेंग द्वारा पहने गए कैमरों की फुटेज बीते सप्ताह अदालत में पेश की गई थी, जिसकी लिखित प्रतिलिपियों (ट्रांसस्क्रिप्ट) को सार्वजनिक कर दिया गया था। इसके बाद समाचार संगठनों के एक समूह और लेन तथा क्वेंग के अटॉर्नी ने कहा था कि वीडियो को सार्वजनिक किये जाने से फ्लॉयड को हिरासत में लिये जाने के दौरान हुए वाकये की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

मीडिया के सदस्यों और आम लोगों को बुधवार को अदालत में वह वीडियो दिखाई गई। मीडिया संगठनों के समूह ने कहा कि इस तरह वीडियो दिखाए जाने से तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पा रही है। उसने न्यायाधीश पीटर कैहिल से इस वीडियो की एक प्रति मीडिया को देने और इसे सार्वजनिक करने का अनुरोध किया, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया। इससे घटना की लिखित प्रतिलिपि में फ्लॉयड को स्क्वॉड कार के पीछे पीटे जाने की बात भी सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने भी खुद को चोट पहुंचाई थी। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल