लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनने से इनकार करने पर फ्लोरिडा के शीर्ष डॉक्टर को बैठक से जाने को कहा गया

By भाषा | Updated: October 25, 2021 09:15 IST

Open in App

मियामी, 25 अक्टूबर (एपी) अमेरिका में फ्लोरिडा के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी को एक बैठक से उस समय जाने के लिए कह दिया गया, जब उन्होंने एक सीनेटर के कार्यालय में मास्क लगाने से इनकार कर दिया।

सीनेटर ने उनसे कहा था कि उन्हें गंभीर बीमारी है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

फ्लोरिडा की सीनेट के नेता विल्टन सिम्पसन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर टीना पोल्स्की के कार्यालय में हुई घटना के संबंध में शनिवार को सीनेटरों को एक ज्ञापन भेजा और कार्यालय में आने वाले लोगों से सामाजिक बातचीत के दौरान सम्मानपूर्वक व्यवहार करने को कहा। ब्रोवार्ड और पाल बीच काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाली पोल्स्की स्तन कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी से पीड़ित होने की बात अभी तक सार्वजनिक नहीं की थी।

पोल्स्की ने सर्जन जनरल जोसेफ लाडापो के साथ हुई गहमागहमी के बारे में बताया कि लाडापो और उनके दो सहायकों को बुधवार को बैठक में मास्क दिए गए और उनसे मास्क पहनने को कहा गया। सीनेटर ने उन्हें यह नहीं बताया कि उन्हें स्तन कैंसर है, लेकिन यह कहा कि उन्हें गंभीर बीमारी है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, कैंसर के मरीजों को कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा है।

पोल्स्की ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए काफी हैरान करने वाला था कि उन्होंने इस तरीके से मेरे साथ व्यवहार किया। अगर वह अगले कुछ वर्षों के लिए सर्जन जनरल हैं तो मैं भविष्य की जन स्वास्थ्य आपात स्थिति को लेकर चिंतित हूं।’’

सीनेटर ने कहा कि उन्होंने लाडापो से पूछा कि क्या कोई वजह है कि वह मास्क नहीं पहन सकते लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना