Nigeria Floods Video: नाइजर राज्य के बाजार शहर मोक्वा में बाढ़ से 88 लोगों की मौत, देखें तबाही का मंजर
By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2025 18:11 IST2025-05-30T18:11:36+5:302025-05-30T18:11:36+5:30
नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में परिचालन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अभी भी खतरे में हैं, शुक्रवार को बचाव कार्य जारी है।

Nigeria Floods Video: नाइजर राज्य के बाजार शहर मोक्वा में बाढ़ से 88 लोगों की मौत, देखें तबाही का मंजर
Nigeria Floods Video: गुरुवार को नाइजीरिया के नाइजर राज्य के एक बाजार शहर मोक्वा में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा, नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में परिचालन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन अंतिम गणना में 88 शव बरामद किए गए हैं।"
नाइजर राज्य की राजधानी मिन्ना में परिचालन कार्यालय के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अभी भी खतरे में हैं, शुक्रवार को बचाव कार्य जारी है। पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं।
Flooding in Mokwa, Niger State
— Taiwo Ogunwumi (@T_Ogunwumi) May 29, 2025
A deadly flood has displaced residents & submerged 50+ homes—described as the worst in recent memory.
Like the 2022 floods, it highlights urgent needs for early warning, resilient infrastructure & real recovery plans.#NigeriaFloods#Floodpic.twitter.com/ruD7FdbA4J