लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया में बाढ़, दो लाख से अधिक घरों की बत्ती गुल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:20 IST

Open in App

मेलबर्न, 10 जून (एपी) दक्षिणपूर्व ऑस्ट्रेलिया में तूफान और बाढ़ के कारण पेड़ उखड़ गए, लोग कारों तथा घरों में फंस गए और 2,00,000 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गयी।

मौसम विज्ञानी केविन पार्किन ने कहा कि विक्टोरिया राज्य और उसकी राजधानी मेलबर्न में बुधवार रात को 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और 20 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। किसी को गंभीर चोट आने की कोई खबर नहीं है।

राज्य आपात सेवा के प्रमुख अधिकारी टिम वीबुश ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और नदियां उफान पर हैं। मेलबर्न के पूर्व में 220 घरों को खाली कराने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में 2008 के बाद से कभी इतनी प्रचंड हवाएं नहीं चली और न ही इतनी बारिश हुई। बाढ़, भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है। बिजली के तारों के गिरने से भी खतरा पैदा हो गया है। विक्टोरिया में 2,00,000 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गयी है।

आपात सेवाओं को मदद के लिए 5,000 से अधिक फोन आए हैं और इनमें से 3,500 फोन घरों पर पेड़ गिरने तथा लोगों के फंसने से संबंधित थे।

पुलिस तथा राज्य एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि 40 साल की उम्र के आसपास की एक महिला को अस्पताल ले जाया गया। उसके घर पर एक पेड़ गिरने से उसके सिर में चोट आयी है।

विक्टोरिया की उत्तरी सीमा पर ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में बृहस्पतिवार को भारी हिमपात के कारण सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल