लाइव न्यूज़ :

यूरोप में बाढ़ से 40 से अधिक लोगों की मौत, दर्जनों लापता

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:24 IST

Open in App

बर्लिन, 15 जुलाई (एपी) जर्मनी और बेल्जियम में बृहस्पतिवार को आई भीषण बाढ़ के चलते यूरोप में बाढ़ से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हैं। बाढ़ के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं, अनेक कार पानी में बह गईं और इमारतें नष्ट हो गईं।

पश्चिमी यूरोप में हाल के दिनों में आए तूफान और भारी बारिश की वजह से नदियां और जलाशय उफान पर हैं जिससे उनके तटबंध टूट गए हैं तथा अचानक बाढ़ आ गई।

जर्मनी के पश्चिमी क्षेत्र यूकिर्शेन के अधिकारियों ने कहा कि वहां बाढ़ के चलते 15 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि आरवीलर काउंटी में 18 लोगों की, रीनबैच में तीन की और कोलोग्ने में दो लोगों की बाढ़ के कारण मृत्यु हो गयी। फोन और इंटरनेट संपर्क टूट जाने के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

देश की एहरेवीलर काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि बारिश और बाढ़ के चलते एफेल क्षेत्र के शुल्ड गांव में बीती रात कई मकानों के नष्ट हो जाने के कारण कई लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग लापता हैं।

उन्होंने कहा कि अनेक लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। जर्मनी की सेना ने राहत कार्य में मदद के लिए 200 सैनिकों को भेजा है।

अमेरिका की यात्रा पर गईं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि वह बाढ़ की खबरों से चिंतित हैं और जिन लोगों की जान गई हैं, उनके ‘‘परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

पड़ोसी देश बेल्जियम से भी बाढ़ के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।

कई मीडिया प्रतिष्ठानों ने अपनी खबरों में कहा कि बेल्जियम के पूर्वी वेर्वीस में चार लोगों की मौत हुई है तथा देश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कई राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और रेल एवं सड़क यातायात ठप हो गया है।

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने प्रभावित लोगों की मदद का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेल्जियम, जर्मनी, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड में विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं। इस विपदा में जिन लोगों के मकान नष्ट हो गए हैं, उनसे मुझे सहानुभूति है। यूरोपीय संघ मदद के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल